सबसे पहले मैं आप सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ कि आप लोगों ने मुझे यह अद्भुत अवसर प्रदान किया। ताकि मैं अपने प्रिय देश के विषय में इस महान अवसर पर अपने कुछ शब्द आप लोगों के समक्ष रख सकूं।हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 से एक स्वराज्य बन चुका है। भारत को ब्रिटिश सरकार/हुकूमत से 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिली थी।परन्तु हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागु हुआ और हम उस दिन को पूर्ण रूप से आजादी मानते हैं। इसलिए हम अपनी आज़ादी की ख़ुशी में प्रतिवर्ष यह उत्सव मनाते हैं।इस वर्ष 2021 में हम भारतवासी, हमारे देश भारत का 72वां गणतंत्र दिवस आज 26 जनवरी के दिन मना रहे हैं।रिपब्लिक या गणतंत्र का मतलब होता है लोगों की सर्वोच्च शक्ति, अर्थात देश में लोगों के ऊपर अपने राजनीतिक नेता को चुनने का अधिकार होता है।हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात ही भारत को पूर्ण स्वराज मिला।उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया ताकि हमें वो जुल्म और अत्याचार सहना ना पड़े और हमारा देश भारत आगे बढ़ सके। भारत देश की स्वतंत्रता के लिए जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना खून-पसीना एक किया।उनमें से हमारे कुछ महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और नेताओं के नाम हैं:- महात्मा गाँधी, भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री।इन स्वतंत्रता सेनानियों ने लगातार कई वर्षों तक ब्रिटिश सरकार का सामना किया और हमारे वतन को आज़ाद कराया।उनके इस बलिदान को हम कभी भी भुला नहीं सकते हैं और उन्हें हमेशा एक महान उत्सव और समारोह के जैसे ही दिल से याद करना चाहिए। क्योंकि उन्हीं की वजह से आज हम अपने देश में आज़ादी से सांस ले पा रहे हैं।हमारे प्रथम राष्ट्रपति डॉ.
राजेंद्र प्रसाद जिन्होंने कहा था, ”हमारे पूर्ण महान और विशाल देश के अधिकार को हमने एक ही संविधान और संघ में पाया है। जो देश में रहने वाले 320 लाख पुरुषों और महिलाओं के कल्याण की जिम्मेदारी लेता है।”यह बहुत ही शर्म की बात है कि इतने वर्षों की आज़ादी के बाद भी आज हम अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा से लड़ रहे हैं।Read More:- Republic Day Speech in Hindi
Why People Hate Monday: संडे का दिन जहाँ सबके चेहरे पर मुस्कान लेकर आता है वही “मंडे” का नाम आते ही हमारे चेहरे से ख़ुशी गायब हो जाती है। कभी आपने सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है?
“सोमवार” (Monday Blues) यह एक ऐसा शब्द है जो हमारे उत्साह को कम कर देता है। यह दिन आने की बात से ही हमारे भीतर चिड़चिड़ापन और निराशाजनक भाव आने लगते है और हम चाहते हैं कि यह दिन ना आए। स्कूल के दिनों के दौरान, रविवार के बाद हम सोमवार (Monday) का बेसब्री से इंतज़ार किया करते थे, तब हम इसके आने पर खुश हुआ करते थे। ऐसा इसलिए होता था, उस समय हमें अपने दोस्तों से मिलने, उनके साथ खेलने और बातें शेयर करने की जल्दी हुआ करती थी।Why Are Mondays the Worst Day of the Week?जैसे-जैसे हम बड़े हुए, सोमवार (Monday Blues) हमें एक डरावने सपने की तरह लगने लगा जिसको हम देखना पसंद नहीं करते हैं। हम अपने आज के आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी ही अहम वजहों के बारे में बताएंगे जिसके कारण से सभी सोमवार के दिन से नफरत करने लगे हैं। हम आपको उन वजहों से रूबरू कराएंगे जिसके कारण आप “सोमवार” (Monday) शब्द का ज़िक्र करने से ही निराशा के भाव से भर जाते है।हम जानते है कि आप निश्चित रूप से इनमें से कुछ बातों से सहमत होंगे। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के किसी भी शहर के लोगों को सोमवार नहीं पसंद होता है।आखिर क्या नही पसंद लोगों को “मंडे” (Why People Hate Monday)1.
अगर आप अपनी जॉब से खुश नही है तो ये सामान्य है कि आपका उस जगह जाने का मन कभी भी नहीं करता है। रिसर्च से पता चलता है कि ऐसे बहुत कम लोग हैं जिन्हे वास्तव में अपनी जॉब पसंद होती हैं और अपने ऑफिस जाने के लिए उत्सुक रहते हैं। अधिकतर लोग सोमवार के दिन को पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आपको हमेशा सोमवार (Monday) के बाद से वीकेंड का इंतज़ार रहता है और इसके बीच का समय आपको काफी लंबा लगता है।2.
हम सभी को सोमवार की सुबह अपने ऑफिस या कॉलेज जाना होता है। एक शानदार वीकेंड बिताने के बाद सोमवार की सुबह वापस अपनी रोज़मर्रा की रुटीन में लौटना लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। 3.
वीकेंड पर हम सभी खूब मस्ती करते हैं और आज़ादी से अपने ज़िन्दगी जीते हैं। ऐसा ज़रूरी नहीं है कि आप वीकेंड पर पार्टी ही करे, पर यह तो तय है कि हर कोई इस छुट्टी के दिन आराम करने के साथ अपनी मर्ज़ी के मालिक होते है। ऐसे में सोमवार की सुबह फिर से खुद पर बॉस या टीचर का कंट्रोल किसी को पसंद नहीं आता है।4.
जो जीवन हम जी रहे हैं वो अक्सर हमें सुस्त लगने लगता है जिसकी वजह से हमें हमारी कार्यशैली कभी कभी बहुत ही बोरिंग लगती है। जो बिना किसी ख़ुशी और उत्साह के बस चली जा रही है। यह ऐसी भावना है जो मंडे ब्लूज़ (Monday Blues) को अत्यधिक गंभीर रूप दे देता है जिसका सामना करना सबके लिए कठिन होता है।5.